Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में दुर्गा समिति के द्वारा आज मातारानी का विसर्जन धूम धाम से संपन्न हुआ।

Vivek Sahu

Thu, Oct 26, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ): रवि शंकर शुक्ल नगर में पिछले 22 वर्षों से दुर्गा पूजा का सफ़ल आयोजन किया जा रहा है पूजा का प्रारंभ माता रानी की भव्य शोभा यात्रा से किया गया । नवरात्रि के अवसर पर मां की आराधना हुई वही पंडाल में प्रतिमाओं को स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । पंचमी के दिन आनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनो का लोगो ने आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गायन , फैंसी ड्रेस , नृत्य, एवम साथ ही साथ बच्चो के लिए बैडमिंटन ,बोरी दौड़ ,रंगोली, शतरंज ,चित्रकला एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिदिन हौजी का आयोजन किया जाता था जिसमें कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आनंद उठाया एवम प्रतिदिन कॉलोनी वासियों के लिए डांडिया का भी आयोजन किया गया था। विजयादशमी के पावन अवसर पर बच्चों के द्वारा निर्मित रावण के पुतले का दहन किया गया तत्पश्चात माता रानी के जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया । मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुहागन महिलाओं ने पंडाल में जाकर सिंदूर खेला एवं माता रानी को विदाई दी। बड़ी संख्या में महिलाएं ,पुरुष एवम बच्चे हाथ में झंडा लिए माता रानी का जयकारा लगाते हुए कर्मा नृत्य के साथ माता रानी के विसर्जन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । अंत में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को सोनालिया नहर में विसर्जित किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन