Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: हसदेव ताप विद्युत गृह के कन्वेयर बेल्ट में घर्षण की वजह से लगी आग पर तत्परता से काबू पाया गया ।

Vivek Sahu

Sun, Oct 22, 2023
कोरबा।  आज दिनांक 22/10/23 प्रातः लगभग 8.30 बजे हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा (प.) के कोल हस्तांतरण संयंत्र में स्थित कोल कन्वेयर 12 B के हेड एंड पुली और कन्वेयर बेल्ट के बीच घर्षण होने से कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई थी, जिसपर संयंत्र के अग्नि शमन विभाग व संयंत्र-कर्मियों की तत्परता से तुरंत काबू पा लिया गया । इस दुर्घटना में लगभग 50 मीटर पुराना बेल्ट और पुली की लैगिंग क्षतिग्रस्त हो गई एवं कुछ सप्लाई केबल झुलस गए, अनुमानित क्षति लगभग 2.5 से 3 लाख रुपए की हैं । तीनों कन्वेयर बेल्ट में से कन्वेयर A को 3 बजे मध्यान्ह तक पुनः चालू कर लिया गया है एवं बाकी दोनों कन्वेयर B और C को देर संध्या तक यथावत प्रारंभ कर लिया जाएगा । *इस घटना से उत्पादन में कोई क्षति नहीं हुई,* एच.टी.पी.एस प्लांट की सभी इकाइयां (इकाई नंबर 4 को छोड़कर, जो कि केपिटल ओवरहाल-COH में पहले से shutdown में है), अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन में हैं और प्लांट में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता है । कोल हैंडलिंग प्लांट में हुई उपरोक्त दुर्घटना की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन