Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: जहरीले सांप के काटने से युवक की हुई मौत, दुखी परिवार से मुलाकात करने पहुंची नोवा नेचर की टीम साथ ही परिवार के प्रति संवेदना जाहिर किया।

Vivek Sahu

Fri, Jun 20, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा जिले के बाता बिरदा गांव में एक परिवार के घर दुखों का पहाड़ उस वक्त टूट पड़ा जब सर्प दंश पीड़ित लड़के की मौत की खबर घर वालों को मिली। मामला हैं कटघोरा वन मण्डल के अन्तर्गत गांव बाता का जहां कल रात्रि 2 बजे घर के कमरे में सो रहे यादव के ऊपर एक सांप चढ़ गया नींद में युवक ने ठंडा महसूस किया तो एक हाथ से हटाने का प्रयास ही किया था कि सिने के पास पलक छपकते ही काट लिया फिर दूसरे हाथ से पकड़ कर दूर फेक दिया । सांप एक किनारे जाकर दिवाल के छेद में घुस गया फिर युवक के चीख पुकार सुन कर बाकी घर वाले उठ गए और सांप काटने की की जानकारी होते ही आस पास के सहयोग से गाड़ी व्यवस्था किया गया । जिला हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए फिर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।   https://youtu.be/jCmF9yqKTG8?si=T4Wb-aqHerI_jTzo       उस युवक की एक 6 माह की बच्ची हैं भरा पूरा परिवार छोड़ कर इस दुनियां को अलविदा कह दिया। 19 घंटे बाद आखिरकार उसी कमरे से रेस्क्यु किया गया जहरीले करैत सांप को। सर्प दंश के बाद जहरीला सांप जब वहां बिल में घुस कर छुप गया था फिर अचानक रात में सुना पाकर निकला, घर वालों को आशंका था सांप उस बिल से निकलेगा इसी कारण से उस कमरे पर नज़र रखा गया था कि तभी सांप उस बिल से निकल कर कमरे में बाहर आने का प्रयास कर ही रहा था कि हिम्मत जुटा कर घर वालों ने उसको टोकरी से ढक दिया और उसके ऊपर पत्थर रख दिया और रेस्क्यु टीम को जानकारी दे दिया गया।   https://youtu.be/1hlWPkyaqK8?si=TD_Lt4NkaMWCNfPQ       फिर सुबह करीब 9 बजे बजे नोवा नेचर की टीम पहुंची और टोकरी को हटा कर जहरीले करैत सांप का सुरक्षित रेस्क्यु कर जंगल में छोड़ा गया, सर्प दंश के बाद पीड़ित परिवार काफी देरी से हॉस्पिटल पहुंचे साथ ही झाड़ फूक करवाने वाली बात सामने आ रही। नोवा नेचर की टीम सर्प दंश के बाद से रेस्क्यु होने तक लगातार घर वालों के साथ गांव के सरपंच से संपर्क बनाएं रखा था गांव की ही एक महिला ने सर्प दंश की जानकारी नोवा नेचर के वरिष्ठ रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी को दिया था। फिर वो अपने टीम राजू बर्मन और राकेश मानिकपुरी के साथ गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई साथ ही गांव के पटवारी से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और जल्दी से जल्दी पीड़ित परिवार को मिलने वाली राशि को दिलाने पर जोर दिया फिर जब आखिरकार सांप निकला तो रेस्क्यु के लिए कटघोरा वन मण्डल के डीएफओ श्री कुमार निशांत सर को जानकारी देने के पश्चात उनके मार्गदर्शन में रेस्क्यु किया गया। जितेंद्र सारथी ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों के लोगों से निवेदन किया कि जब भी सर्प दंश हो आप बिना देरी किए जिला हॉस्पिटल पहुंचे या फिर नजदीकी पीएचसी पहुंचे, किसी भी जड़ी बूटी या फिर झाड़ फूक के चक्कर में न आए। हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन