Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: बाल संप्रेक्षण गृह से 04 अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना के संबंध में कलेक्टर ने दिये दण्डाधिकारी जांच के आदेश।

Vivek Sahu

Tue, Sep 2, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा में संस्थागत हुए चार अपचारी बालकों के 31 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 08.10 बजे बाथरूम के वेंटिलेशन खिड़की को तोड़कर संस्था परिसर से फरार हो जाने की घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं। जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु संयुक्त कलेक्टर कोरबा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को आदेशित किया है कि उक्त दण्डाधिकारी जांच की कार्यवाही 30 दिवस के भीतर किया जाकर प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जांच हेतु जो बिंदु निर्धारित किये गये हैं वे इस प्रकार हैं- घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के क्या कारण थे? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार अपचारी किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल होने के पूर्व अथवा पश्चात किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? घटना की सूचना कब और किसके द्वारा पुलिस को दी गई? अन्य कोई बिन्दु जो जांच के दौरान आवश्यक हो?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन