Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: वरिष्ठजन कल्याण समिति का 16 वा स्थापना दिवश मनाया गया नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में बालको सेवा निवृत्त मैत्री संघ ने मनाया स्थापना दिवस।

Vivek Sahu

Sat, Sep 9, 2023
कोरबा। बालको नगर वार्ड 35 के हाउसिंग बोर्ड स्थित अनुभव भवन में मनाया गया बालको सेवा निवृत्त मैत्री संघ का 16वां स्थापना दिवस कार्यक्रम। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा संस्था के संस्थापक वरिष्ठ सदस्य हरि गोविन्द ताम्रकार, लच्छी राम यादव एवं के पी सोनी को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। उन सभी वरिष्ठ सदस्यों को भी शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है। जिनमे मुख्यतः अशोक कुमार कसेर, दीनबंधु चौबे, धनीराम चन्द्रा, भीखार साव, साथ ही उन 6 सदस्यों का भी सम्मान किया गया जो इस वर्ष सँघ से जुड़े हैं। जिनमे मुख्यतः बिपिन सिंग, गौरंग शाह, दाता राम, देस राम साहू, पी आर डोलस्कर, बसंत कुमार तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पी एल सोनी ने किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए गए। अध्यक्ष के एन सेठ के स्वागत उद्बोधन से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी के लिए अलग-अलग प्रकार के खेलों का भी प्रबंध था, जिसका संचालन आरती सोनी के द्वारा किया गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन डी एस बनाफर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। सफल मंच संचालन पी एल सोनी के द्वारा किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन