Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: ई पॉस और वेइंग मशीन की तकनीकी दिक्कतों को दूर कर हितग्राहियों का राशन आबंटन करे सुलभ- कलेक्टर श्री झा

Vivek Sahu

Tue, Nov 22, 2022
  कोरबा / कलेक्टर संजीव झा ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हितग्राहियों को राशन मिलने में आ रही समस्या व शिकायतों को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और जल्द परेशानी दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से राशन वितरण में ई-पॉस मशीन से संबंधित तकनीकी दिक्कत की भी जानकारी ली और उनका जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजीव झा ने खाद्य विभाग को टेक्निकल टीम से इसकी जांच कराने और जहां-जहां ई-पॉस मशीन से संबंधित तकनीकी व अन्य दिक्कतें हैं उसे दूर करने के लिए निर्देशित किया कलेक्टर श्री झा ने कहा कि हितग्राहियों को समय पर और जल्द राशन उपलब्ध हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए और इसे गंभीरता से किया जाए। जिला खाद्य अधिकारी श्री जेके सिंह ने बताया कि राशन वितरण में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना अंतर्गत जिले के सभी 476 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई पास और वेइंग मशीन को इंटीग्रशन किया गया है। नवंबर 2022 में कुल 80 हजार 369 राशन कार्ड धारी परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया जा चुका है। एवं वितरण कार्य निरंतर जारी है। खाद्य अधिकारी ने बताया की हितग्राहियों के लिए राशन की पर्याप्त उपलब्धता है। विभागीय स्तर पर किसी तरह की समस्या नहीं है। लेकिन राशन वितरण प्रक्रिया में ई-पॉस मशीन की अनिवार्यता है। हितग्राही को राशन वितरण के दौरान इससे संबंधित प्रक्रिया का पालन करते हुए राशन वितरण किया जाता है। इसके प्रोसेस में आने वाली तकनीकी समस्या के कारण ही समय पर राशन वितरण में दिक्कत आ रही है। इस समस्या के निराकरण के लिए टेक्निकल टीम भी लगी हुई है। इस पर प्रदेश स्तर से मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। राशन वितरण में आ रही समस्या को दूर कर हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। समस्या का जल्द निराकरण कर लिया जाएगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन