Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: थाना उरगा पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाले पर की गई कठोर कार्यवाही।

Vivek Sahu

Thu, Aug 7, 2025

कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।

  इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 05.08.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक एक्टीवा क्रमांक CG 12 BR 5908 नीले रंग में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब लेकर परिवहन कर चीतापाली से भैसमा की ओर जा रहे हैं जिसकी सूचना पर मौके पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो मौके पर दो व्यक्ति स्कूटी के पैरदान में एक प्लास्टिक के झोला एवं प्लास्टिक पोलीथीन पन्नी के अन्दर कुल 40 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखे मिले नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) मनीष सागर पिता गेंदराम सागर उम्र 24 वर्ष निवासी मोतीसागर पारा थाना कोतवाली जिला केरबा एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम (2) राम सिंह गोंड पिता लक्ष्मण सिंह गोड उम्र 25 वर्ष निवासी मोतीसागर पारा थाना कोतवाली जिला कोरबा छ०ग० का रहने वाला बताया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजेश तिवारी के प्र.आर. 387 रामू कुर्मी, आर. क्र. 106 अजय यादव, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र. 730 महासिंह सिदार, आर. 91 रामेन्द्र बर्मन की सराहनीय भूमिका रही। आरोपीगण (1) मनीष सागर पिता गेंदराम सागर उम्र 24 वर्ष निवासी मोती सागरपारा थाना कोतवाली जिला केरबा छ०ग० (2) राम सिंह गोंड पिता लक्ष्मण सिंह गोड उम्र 25 वर्ष निवासी मोतिसागर पारा थाना कोतवाली जिला कोरबा छ०ग०

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन