Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: त्यौहारों के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा डीजे साउंड पर की गई कड़ी कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sun, Aug 24, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शांति व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।   उक्त निर्देश के पालन में थाना स्तर पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीजे साउंड सिस्टम द्वारा निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक आवाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर थाना उर्गा , थाना पाली एवं थाना कटघोरा क्षेत्र में अलग-अलग डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।   पुलिस द्वारा मौके पर प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक डीजे संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर डीजे जप्त करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्यौहारों में किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन, ध्वनि प्रदूषण अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरबा पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्यौहारों को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएँ तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों का उपयोग नियमानुसार ही करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन