Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: पैसे के लिए मारपीट करने वाला एक आरोपी शैलेष झा गिरफ्तार एमपी नगर में शराब के नशे मारपीट की घटना को दिया था अंजाम अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Vivek Sahu

Fri, Jan 6, 2023

कोरबा। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.12.2022 को प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ मटका मटन बिरयानी सेंटर महाराणा प्रताप नगर गार्डन के पास गया हुआ था। जहाँ एसपी सिंह ने शराब पीने के लिए प्रार्थी से 500 रुपये की मांग की। रूपये नहीं देने पर आरोपी एसपी सिंह ने अपने साथी सुशील यादव उर्फ पिंटू यादव, शैलेष झा सहित अन्य 8-10 व्यक्तियों के साथ मारपीट की। जिस पर पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में रिपोर्ट के आधार पर धारा 294,323,327,34,506 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में आरोपी के गिरफ्तारी हेतु कोतवाली थाना प्रभारी श्री  रूपक शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिस पर मामले के एक आरोपी शैलेष झा निवासी रविशंकर नगर के साइबर सेल की मदद से अन्य जिला में होने की जानकारी मिली जिस पर टीम भेजकर आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने बदमाशों को सख्त चेतावनी देते स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी रूप में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन