Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: प्रेक्षक की उपस्थिति में अतिरिक्त वोटिंग मशीनों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
कोरबा  विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिले में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों के कमीशनिंग उपरांत सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त मशीनों की मांग पर आवश्यक वोटिंग मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रेक्षक श्री सी के जमातिया और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। अतिरिक्त ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में आवश्यक कंट्रोल यूनिट, बेलेट यूनिट एवं व्हीव्हीपेट यूनिट का सभी रिटर्निंग अधिकारियों की मांग संख्या के अनुसार रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर कार्यालय में हुई इस रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, एवं चारों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी थे। गौरतलब है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत विगत 7 नवम्बर से 09 नवम्बर 2023 तक ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीनों के कमीशनिंग कार्य पूर्ण किया गया। जिसके उपरांत सभी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान कार्य पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त वोटिंग मशीनों की मांग पर आवश्यक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व व्हीव्हीपेट मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन आज किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन