Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: हरदीबाजार पुलिस की त्वरित कार्यवाही, घटना के 12 घंटे के भीतर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

Vivek Sahu

Fri, Jan 27, 2023

कोरबा। सुमन नेताम पिता रामचंद्र नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लोटनापारा उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा

शांतनु नेताम पिता रामकुमार नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लोटनापारा उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.01.2023 को प्रार्थी थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पुत्री परिवार के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गई थी तभी आरोपीगण सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनू नेताम द्वारा अंधेरे का फायदा उठाकर रास्ते में पीड़िता को पकड़कर मुंह को दबाकर खींचते हुए खेत में ले जाकर जबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किये हैं। पीड़िता के पिता प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में आरोपीगण सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनु नेताम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 376(घ), 506 भादवि., 4 पॉक्सो अधिनियम कायम कर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों का पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपीगण लोटनापारा उतरदा में उपस्थित है और लुक छिप रहें है, सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, आरोपीगण को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जिससे आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाष बैस,आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त,आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन