Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को कराया गया नाम-निर्देशन कक्ष का अवलोकन

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
कोरबा  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार और रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिए निर्धारित नाम-निर्देशन कक्ष का अवलोकन राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया गया। कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम-निर्देशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। इसी कड़ी में राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे द्वारा कलेक्ट्रेट में भू-तल एवं प्रथम तल में निर्धारित नाम-निर्देशन कक्ष तैयार किया गया है। नाम-निर्देशन हेतु अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू को विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर कक्ष क्रमांक 05 भू-तल के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा हेतु कक्ष क्रमांक 13 भू-तल में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा को रिटर्निंग अधिकारी, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा सुश्री रिचा सिंह कक्ष क्रमांक 37 प्रथम तल में रिटर्निंग अधिकारी तथा विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार हेतु कक्ष क्रमांक 23 भू-तल में अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा श्री हरिशंकर पैंकरा को रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किया गया है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नामांकन हेतु निर्धारित कक्ष का अवलोकन कराया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन