Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: एनटीपीसी कोरबा में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी पखवाड़ा 2022 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Sep 30, 2022
कोरबा।एनटीपीसी कोरबा में राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए दिनाक 14-29 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाड़ा 2022 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष एनटीपीसी कोरबा के जन-जन तक हिन्दी भाषा के उपयोग के संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य से कर्मचारियों एवं उनके परिजनो की सहभागिता के लिए निबंध लेखन, सुलेख प्रतियोगिता, श्रुतलेखन, टिप्पण, हिन्दी गीत एवं लोक गीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विदित हो कि इन प्रतियोगिताओं में न केवल कर्मचारियों अपितु कर्मचारियों के परिजनो, महिलाओं एवं स्कूल के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं पखवाड़े के उद्देश्य को सफल किया। हिन्दी भाषा के प्रसार-प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए, एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पीएम जेना ने यह संदेश दिया कि “हिंदी हमारी संस्कृति एवं हृदयों से जुड़ी भाषा है । यह विशाल भारत की एकता का सूत्र तथा सभी भाषाओं के बीच एक सेतु है । परियोजना स्तर पर हिंदी के प्रगामी प्रयोग को गति प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं । सरकारी कार्यों के निष्पादन में हमें हिंदी के सहज और सरल शब्दों का प्रयोग करते हुए इसे आगे बढ़ाना है । हम अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें द्य वही देश आज विकसित वर्ग में हैं, जिन्होंने अपनी भाषा को अपनाया है। हिन्दी भाषा के अधिकतम उपयोग को सुदृढ़ करने के लिए कोरबा परियोजना में संयंत्र परिसर एवं टाउनशिप में राजभाषा प्रतिज्ञा, हिन्दी संदेश, हिन्दी भाषा पे विभिन्न उल्लेख, इत्यादि का उपयोग किया जा रहा है। एनटीपीसी कोरबा राजभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार के हेतु प्रतिबद्ध है एवं हिन्दी भाषा को अधिकतम उपयोग के लिए निरंतर कार्यरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन