Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

: स्थापना दिवस और डॉ. अम्बेडकर जयंती पर भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला।

Vivek Sahu

Fri, Apr 4, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस (6 अप्रैल) और भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल) के उपलक्ष्य में 6 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के तहत प्रत्येक बूथ, कार्यालय, घरों एवं कार्यकर्ताओं के निवास पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा। बैठक में विधायक सुशांत शुक्ला ने जानकारी दी कि 8 और 9 अप्रैल को मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि 10 और 11 अप्रैल को बूथों, ग्रामों और बस्तियों में घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलेगा और 14 अप्रैल को जिला व मंडल मुख्यालयों में उनके जीवन और योगदान पर संगोष्ठी आयोजित होगी।   कोरबा में भाजपा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक। कोरबा जिले में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला और मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, ननकी राम कंवर, नगर पालिका निगम महापौर संजू देवी राजपूत, संतोष देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जोगेश लांबा, पवन गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, अशोक चावलानी, टिकेश्वर राठिया समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस एवं डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा की विकास यात्रा और केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुआ था, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी पहले अध्यक्ष बने। भाजपा ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और विकास आधारित राजनीति की नींव रखी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसके 13 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास" के मंत्र के साथ देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक पहल हुई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए आर्थिक सहायता और भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रुपये की वार्षिक सहायता जैसी योजनाओं से प्रदेश के नागरिकों को लाभ मिल रहा है। जनहित में चलाई जा रही हैं केंद्र सरकार की योजनाएँ विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने कई योजनाएँ चलाई हैं, जिनका व्यापक लाभ प्रदेश को मिल रहा है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाएँ प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इन योजनाओं से आम जनता को लाभ पहुँच रहा है और प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। भाजपा का लक्ष्य – समृद्ध और सशक्त भारत भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में होने वाले इन आयोजनों से जनता तक भाजपा की विचारधारा, विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेशभर में कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि स्थापना दिवस और डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से भाजपा ने अपनी रणनीति को मजबूती दी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन