Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: <em>एनटीपीसी कोरबा ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2023’ के तहत एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान</em>

Vivek Sahu

Thu, May 25, 2023

कोरबा। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनटीपीसी कोरबा द्वारा दिनांक 16 मई से 31 मई 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ 16 मई 2023 को बी रामचंद्र राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने शपथ दिलाते हुए किया गया था।

बता दें कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान 21 मई 2023 को एनटीपीसी कोरबा द्वारा कोरबा रेलवे स्टेशन में स्वच्छता अभियान चलाते हुए रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर साफ सफाई भी की गई थी।

इस दौरान कोरबा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व बी.आर. राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा, ने किया था ।जिसमें मधु एस, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), ललित रंजन मोहंती, महाप्रबंधक ऑपरेशंस,अंबर कुमार, महाप्रबंधक ऐश डाइक मैनेजमेंट, प्रभात राम, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण, यूनियन और एसोसिएशन के सदस्य, डीसी (सीआईएसएफ) एवं एनटीपीसी कोरबा टीम और एनटीपीसी कोरबा की सीआईएसएफ टीम ने सहभागिता निभाई थी।

अनूप मिश्रा महाप्रबंधक परियोजना के नेतृत्व में इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 24 मई 2023 को एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित बाजार परिसर को साफ सफाई किया गया एवं एनटीपीसी एनटीपीसी में नियोजित सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण ग्लोब्स, मास्क इत्यादि वितरीत किया गया।

अनूप मिश्रा महाप्रबंधक परियोजना ने बताया कि बी.रामचंद्र राव परियोजना प्रमुख के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी कोरबा में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भित्ति चित्रण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।जो छात्र छात्राएं बेहतरीन चित्रण करेंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा।

मालूम हो कि स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने तथा उनके सम्मान में 02 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

आज के इस स्वच्छता अभियान में अनूप मिश्रा, महाप्रबंधक परियोजना, मधु एस, महाप्रबंधक ओ एंड एम, ललित रंजन मोहंती, महाप्रबंधक ऑपरेशंस,अंबर कुमार, महाप्रबंधक ऐश डाइक मैनेजमेंट, प्रभात राम, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण,
भारतीय मजदूर संघ से सुरेन्द्र राठौर अध्यक्ष, महेंद्र ठाकुर महामंत्री, एस के मंडल उपाध्यक्ष, रोहित खरे उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार सचिव तथा इंटक यूनियन के एडिशनल सेंट्रल लिडर के पी चंद्रवंशी, वाइस प्रेसिडेंट बी एल राठौर, उप महामंत्री जे पी पांडे,
सी.वी.गजभिये,
रामकुमार सोनीकर सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यगण इस सराहनीय कार्य में सहभागिता निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन