Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल के द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

Vivek Sahu

Fri, Jan 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल के कक्षा 6 के बच्चों के द्वारा इस नाटक का उद्देश्य देश, नगर और मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने का महत्व समझाना था।   बच्चों ने अपने प्रदर्शन से यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। नुक्कड़ नाटक में बच्चों ने विभिन्न पात्रों के माध्यम से कूड़ा-कचरा सही स्थान पर फेंकने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। यदि हम अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे, तो बीमारियों से बचा जा सकता है।   नाटक के दौरान बच्चों ने जोरदार संवाद, गीत और नृत्य के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।   दर्शकों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और उनके संदेश को अपनाने का वादा किया।   यह अभियान न केवल बच्चों के भीतर सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाने का काम कर रहा है, बल्कि समाज को जागरूक करने में भी योगदान दे रहा है।   https://youtu.be/LLUtfNbd5Xw?si=651HORNCqGcYloQB     इस प्रकार के प्रयास से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि स्वच्छता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचे और एक स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना साकार हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन