Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: मातृशक्ति का सदैव मिला सहयोग-मंत्री लखन देवांगन

Vivek Sahu

Sun, Feb 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूहों और एनजीओ से संपर्क कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिये 8 लाख महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। वहीं, 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, डॉ.आलोक सिंह, टिकेश्वर राठिया, संतोष देवांगन, पूरा जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल प्रफुल तिवारी बैशाली रत्नपारखी, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन