Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: मोटर सायकल चोरी के आरोप में चोरी की बाइक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Vivek Sahu

Sun, Nov 20, 2022
कोरबा| कोरबा जिलान्तर्गत प्रार्थी राकेश राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम महंत थाना नवागढ जिला जांजगीर-चांपा वर्तमान पता आर्शीवाद होटल टीपी नगर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. का 07 नवम्बर को अपने पिता की मोटर साइकिल को लेकर अपने रिश्तेदारी में प्रेमनगर कुसमुंडा छठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था, रात्रि होने से मोटर सायकल घर के सामने खड़ी कर लॉक कर सो गया था। सुबह 06.00 बजे के लगभग उठकर बाहर निकलने पर मोटर सायकल नहीं थी, जिसकी आस-पास में पता किया किंतु पता नहीं चला। कोई पहचान का ले गया होगा सोचकर पता-तलाश करते रहे, किन्तु कोई पता नहीं चलने पर 19 नवम्बर को थाना कुसमुण्डा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, कुसमुंडा पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुंडा राजेश जागड़े के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कुसमुण्डा से विशेष टीम गठित की गयी, पतासाजी के दौरान पूर्व में चोरी को प्रकरणों में संलिप्त/सदिग्ध व्यक्तियों से लगातार हिकमत अमली से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच पता चला कि कुचेना जेडी ढाबा के पास एक युवक चोरी की मोटर सायकल में घूम रहा है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया जिससे चोरी का एक मोटरसाइकिल जप्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में निरीक्षक राजेश जागड़े, प्रधान आरक्षक 401 अनुज सिंह, आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन