Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: जादूगर सम्राट अजूबा ने दिया कन्या भ्रुण हत्या रोकने का जन संदेश

Vivek Sahu

Fri, Feb 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) शहर के बुधवारी बाजार के समीप जैन मंदिर परिसर भवन में अपार भीड़ के साथ चल रहे सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट अजूबा का शो जनसंदेशो के प्रसारण का अच्छा माध्यम बन गया है और जादू शो मनोरंजन के साथ-साथ जादू के जन संदेशो के लिए भी काफी चर्चित हो रहा है।स्वच्छ भारत अभियान के साथ ही पानी की किल्लत को लेकर जादूगर सम्राट अजूबा वाटर ऑफ छत्तीसगढ़ नामक खेल दिखाकर पानी बचाने की अपील अपने शो में कर रहे हैं।
देश में लडकियों की कम होती जनसंख्या और कन्या भ्रूण हत्या पर भी एक खास खेल दिखाकर कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बता रहे हैं और दर्शको को ये संदेश खूब भा रहे हैं। इस तरह के अनेक समाजोपयोगी जनसंदेश जादू शो में शामिल किए गए है जो समाज के प्रति जादूगर की चिन्ता को दर्शाता है। आज जादूगर शिव कुमार ने एक लडके को दो टुकडों में काटने का खेल दिखाया जिसे देख लोग दंग रह गए।   जादूगरी के बादशाह सम्राट अजूबा का जादू शो शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बन गया है। शो के दौरान लगातार जन संदेशो का प्रसारन करते हुए जादूगर अजूबा द्वारा अपने स्टेज शो के दौरान दिखाए जाने वाले सभी करतब आपको तनावों व हकीकत की दुनिया से परे आनंद के एक नए संसार में ले जाते हैं। इस तरह सामाजिक कुरीतियो, अंधविश्वासो व सामाजिक समस्याआंे पर सम्राट अजूबा प्रभावशाली ढंग से संदेशो का प्रसारण कर दर्शको से खूब सराहना प्राप्त कर रहे है।   नशा मुक्ति यानि निजात को आधार बना कर भी एक खास करतब दिखाते हैं तभी जादूगर का संदेश मंच से उभरता है कि नशा एक जानलेवा जहर है और नशो से दूर रहना चाहिए। इतना ही नहीं अंधविश्वास पर प्रहार करने वाले कई करतब शो में शामिल है जिसे खूब सराहा जा रहा है।   जादूगर अजूबा जादुई करतबो के माध्यम से समाज में जागृति लाने के अभियान में लगे हुए है और यही खासियत लोगों की पसंद बन गई है। अंडर वाटर डेथ चैलेंज मैजिक का करतब यहां छा गया है।   जादूगर के प्रवक्ता मदन भारती और प्रबन्धक रुद्रप्रताप सिंह के अनुसार यहां रोज़ाना दो शो 3बजे और 6बजे से होते हैं.शो में दर्शको की भीड़ उमड़ने लगाी है जिसमे महिला दर्शको की संख्या भी खूब होती है और रविवार के शो के टिकटो की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।   रविवार को तीन शो होते हैं और टिकट हॉल पर बने काउंटर पर और ऑनलाईन www.jadugarajooba.com पर उपल्ब्ध है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन