Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: विमान से उतरते ही नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत-अभिनंदन

Vivek Sahu

Sat, Sep 16, 2023
रायगढ़ आगमन के दौरान जिंदल एयरपोर्ट में सौजन्य मुलाकात कर लिया आशीर्वाद कोरबा। नगर निगम कोरबा के नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी से सौजन्य मुलाकात की। जिंदल एयरपोर्ट में विमान से उतरते नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने पीएम श्री मोदी का स्वागत-अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ पहुंचे थे। इस प्रवास में उन्होंने रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में रेलवे तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी 6400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के 9 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई रेल परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना फेस-1, चांपा से जामगांव के बीच तीसरी रेल लाइन, पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को जोड़ने वाली मेरी गो राउंड (एमजीआर) भी शामिल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड भी इस मौके पर वितरित किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे के इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सामर्थ्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिकल सेल एनीमिया के संबंध में किए जा रहे कार्यों से प्रदेश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सहायता मिलेगी। नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार देश के समूचे विकास का समर्थन करती है। इसी कड़ी में बिना किसी भेदभाव छत्तीसगढ़ की धरा को भी अपने विकास के मूलमंत्र से जोड़ते हुए उन्होंने इन लोकहितैषी परियोजनाओं की सौगात रायगढ़ में प्रदान की। सर्वजनहिताय की पीएम मोदी की इसी सोच की ही यह परिणाम है जो विश्व स्तर पर हमारा देश एक नए भारत रुप में उभरकर पेश हुआ है और आज हर देशवासी गौरवांवित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन