Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: 55 यात्रियों के जत्थे को नेता प्रतिपक्ष हितानंद, विहिप जिलाध्यक्ष नीतीश डालमिया ने भगवा ध्वज दिखा कर किया रवाना

Vivek Sahu

Sat, Dec 24, 2022

कोरबा। विश्व हिंदू परिषद कोरबा द्वारा कोरबा से 55 भक्तो का जत्था तीर्थ यात्रा हेतु रवाना हुआ, काशी विश्वनाथ, प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, बांधवगढ़, मैहर, अमरकंटक दर्शन

करते हेतु यात्रा 29 दिसंबर को वापस कोरबा पहुंचेगी, सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित विहिप के पदाधिकारियों द्वारा भक्तो को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर तिलक लगाकर उनका स्वागत

किया, स्वागत उपरांत बस की पूजा अर्चना कर भगवा ध्वज दिखा कर बस को रवाना किया | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हम राम मंदिर का निर्माण कार्य होते हुए देखेंगे और भगवान रामलला के मंदिर के दर्शन करेंगे, जिस राम मंदिर को बनाने के लिए अनेकों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिया, उस राम मंदिर

को बनते देखना हमारे लिए परम सौभाग्य है, सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की मंगलकामनाएं प्रेषित करता हूं, समरसता के भाव को लेकर आज हमारे भक्तगण भगवान के दर्शन करते हुए समाज को समरसता का संदेश देंगे | विहिप जिलाध्यक्ष नीतीश डालमिया ने सभी यात्रियों को यात्रा की मंगलकामना की शुभकामनाएं दी | इस दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तारक, जिला मंत्री विजय राठौर, समरसता विभाग के संयोजक सुरेश निर्मलकर, श्रीमती राखी तारक, श्रीमती हारबाई यादव, राधिका साहू सहित भारी संख्या में विहिप के पदाधिकारी भक्तगण उपस्थित रहें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन