Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद पहुँचे लालघाट, नुक्कड़ सभा कर लखन के पक्ष में मांगा समर्थन

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल वार्ड क्रमांक 34 लालघाट पहुँचे, उन्होंने वहां घर घर लोगो से संपर्क किया साथ ही नुक्कड़ सभा कर जनता को भाजपा के घोषणा पत्र की विस्तृत जानकारी दी | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिवर्ष सभी विवाहित महिलाओं को 12000 रुपये देने की घोषणा की है, मोदी की गैरंटी से भूपेश बघेल पूरी तरह परेशान हो गए है जिसके कारण भूपेश बघेल ने आनन फानन में महिलाओ को झूठा वादा कर रहे है लेकिन इस बार मातृशक्ति भूपेश के झूठे वादे में नही आने वाली है, पिछले चुनाव में भी भूपेश ने महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की थी जो सिर्फ कागजों में घोषणा तक ही सिमट गई, इस लबरा भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है, चुनाव के समय लोक लुभावने झूठे वादे भूपेश की जनता पहचान चुकी है, गंगा जल को हाथ मे रख कर शराब बंदी का वादा करने वाली भूपेश सरकार की पोल अब जनता के सामने खुल चुकी है, 80 हजार करोड़ रुपये लोन लेकर भूपेश बघेल ने प्रदेश को गिरवी रख दिया है तो दूसरी ओर हजारो करोड़ के शराब घोटाला, गोबर घोटाला, कोल लेवी वसूली सहित महादेव सट्टा घोटाला भूपेश के कारनामों की लंबी सूची है, महादेव एप्प में तो भूपेश और उनके पुत्र ने 508 करोड़ रुपये की वसूली है जो कि कांग्रेस पार्टी के चाल चरित्र चेहरे को उजागर करता है | श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता ने इस बार परिवर्तन का विचार बना लिया है और आने वाली 17 नवंबर को पोलिंग बूथ में जनता जाकर भाजपा का बटन दबाकर कोरबा में भाजपा का विधायक बना कर प्रदेश में मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने हेतु दृणसंकल्पित है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन