Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: कोरबा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:1150 लीटर कच्ची शराब जप्त,2000 किलो महुआ लावा नष्ट 14 आरोपी गिरफ्तार…

Vivek Sahu

Thu, Mar 13, 2025

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अवैध शराब पर “ऑपरेशन अंकुश” चलाया गया। इस अभियान के कुल 1150 लीटर कच्ची शराब जप्त  की गई, जिसमें 940 लीटर महुआ से निर्मित एवं 210 लीटर चावल से निर्मित शराब शामिल थी।

अब शराब के खिलाफ विशेष अभियान अभियान के तहत उरगा थाना क्षेत्र से 550 लीटर महुआ से निर्मित कच्ची शराब, दीपका थाना क्षेत्र से 210 लीटर चावल से निर्मित एवं 200 लीटर महुआ से निर्मित कच्ची शराब जप्त की गई। यह शराब पहाड़ी एवं जंगल जैसे दुर्गम जगहों पर बनाकर पूरे जिले में वितरित करने के उद्देश्य से बनाई जा रही थ। जिस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों मे पुलिस द्वारा दबिश देकर शराब जप्त की गई। साथ ही, अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे बर्तन, ड्रम एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए, तथा शराब निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
इसके अलावा, सिंह ढाबा, मोरगा  के लिए 20 लीटर महुआ शराब शराब ले जाते हुए आरोपियों को पकड़ा गया, जिन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए ढाबे को सील कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस अभियान में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 14 प्रकरणों में कार्रवाई की गई, जिसमें 14 आरोपियों को विधिवत रुप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। ➡️जनता से अपील कोरबा पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय या किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि हो रही हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। जिले को नशामुक्त, अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन