Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: शहर के मुख्य सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर भू माफिया की नजर

Vivek Sahu

Wed, Oct 26, 2022
जिला मुख्यालय में बेधड़क हो रहा है सरकारी जमीन पर हो रहा है कब्जा कोरबा। जिला प्रशासन को मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चयन करने पर कई रोड़े सामने आए अब लंबा समय लग गया किंतु वहीं दुसरी ओर भू-माफिया जिला मुख्यालय में ही सड़क के किनारे बेशकिमती जमीन को बेधडक कब्जा कर रहे है इसका उदाहरण पुलिस पेट्रोल पंप के सामने देख जा सकता है। बेशकिमती जमीन हथियाने का खेल शहर के आसपास बेधड़क चल रहा है। और प्रशासन जमीन हथियाने वालों के सामने बौना साबित हो रहा है। हद तो तब हो गई जब सब स्टेशन के चयनित जमीन को भू-मफियाओं ने अपने कब्जें में ले लिया। यह मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि ये दूसरा मामला सरकारी जमीन को कब्जाने का सामना आ गया। इस प्रकरण के अनुसार रिस्दी रोड़ में पुलिस पेट्रोल के सामने वन विभाग द्वारा कराए गऐ पौघा रोपड़ वाली जमीन को हथियानें के लिए भू-मफियाओं ने सब से पहले एक धार्मिक उत्सव का आयोजन कराया नव रात्रि के समय से धार्मिक कार्यक्रम के बहाने टेंट लगाकर जमीन को कब्जा कर लिया। धार्मिक उत्सव तो समाप्त हो गया किंतु उसके आड़ में गड़ा हुआ टेंट आज तक नहीं उखड़ा है इससें जाहिर होता है कि भू-माफिया सड़क के किनारे उक्त शासकीय भूमि को हथियानें के लिए ही धार्मिक उत्सव किया था। आश्चर्य की बात है कि उक्त सड़क से प्रशासन से बड़े अधिकरियों का भी गुजरना होता है। उसके बावजूद कब्जा बेधड़क जारी है। ज्ञात हो कि सरकार की कई बेशकिमती जमीनें बेजा कब्जाधारियों के भेट चढ़ गई और प्रशासन बेजा कब्जाधारियों को कार्रवाई के नाम पर गरीबों की झोपड़ी उजाड़ते रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन