Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sun, Aug 31, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर , नगर पुलिस अधीक्षकगण के मार्गदर्शन में जिले में वर्तमान व आगामी त्यौहारों के दौरान कानून - शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।   इसी क्रम में दिनांक 15.08.2025 से 29.08.2025 तक जिले के विभिन्न थाना-चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाया गया।   इस कार्रवाई के दौरान 69 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय भी पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा 15000 / -- रुपए तक जुर्माना लगाया गया है ।   जिसमें प्रमुखतह थाना सिविल लाइन द्वारा 10 , थाना दीपका 10 , यातायात पुलिस जिला कोरबा 14 , पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर थाना 10 , कोतवाली 07 की कार्यवाही शामिल है।   यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी , ताकि शहर की सार्वजनिक शांति, यातायात व्यवस्था एवं नागरिकों की सुविधा बनी रहे।   कोरबा पुलिस की अपील सभी नागरिकों से अनुरोध है कि— 1. वाहन में अनाधिकृत परिवर्तन (जैसे मॉडिफाई साइलेंसर) न करें। 2. वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग करें। 3. तेज गति, ओवरटेकिंग एवं लापरवाह ड्राइविंग से बचें। 4. नशे की हालत में वाहन न चलाएँ। 5. सड़क पर मोबाइल फोन का उपयोग न करें। 6. यातायात संकेतों एवं पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। आपका सहयोग ही सुरक्षित एवं सुगम यातायात की कुंजी है। कोरबा पुलिस “सुरक्षित यातायात – सुरक्षित जीवन”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन