Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

: कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्यवाही जारी।

Vivek Sahu

Thu, Apr 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसके विवरण निम्नानुसार हैं – --- थाना बालको नगर – दिनांक 15.04.2025 को थाना बालको नगर पुलिस द्वारा लालघाट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध डस्टर वाहन को रोककर तलाशी ली गई।   जांच के दौरान वाहन चालक सरोज पांडे पिता सूरज पांडे उम्र 23 वर्ष निवासी परसाभाठा, थाना बालको के कब्जे से: 60 लीटर (15-15 लीटर के डिब्बों में) 20 लीटर (2.5 लीटर की 8 बोतलों में) कुल: 80 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।   आरोपी सरोज पांडे के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। --- थाना दीपका – 1. अपराध क्रमांक 135/25 – 20 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपी: फूल सिंह धनवार, निवासी एंडीकछार धारा: 34(2) आबकारी एक्ट 2. अपराध क्रमांक 136/25 – 3 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपी: विजय धनवार, निवासी अंडीकछार धारा: 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट 3. अपराध क्रमांक 137/25 – 3 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपी: सुरेश रामदास, निवासी ओवरब्रिज के नीचे दीपका धारा: 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट   --- थाना करतला – अपराध क्रमांक 54/25 – 4.5 लीटर कच्ची महुआ शराब फरार आरोपी: त्रिभुवन कुमार, निवासी नवाडीह सेंदीपाली धारा: 34(1)(क) आबकारी एक्ट --- थाना उरगा – अपराध क्रमांक 127/25 – 25 लीटर कच्ची महुआ शराब फरार आरोपी: मनोज कुमार धनवार, निवासी गुमियाभांठा धारा: 34(2) आबकारी एक्ट --- थाना दर्री – 1. अपराध क्रमांक 93/25 – 35 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपी: नारायण शाह, निवासी नवागांव दर्री धारा: 34(2), 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट 2. अपराध क्रमांक 92/25 – 6 पाव देसी मदिरा शराब आरोपी: विजय जायसवाल, निवासी अयोध्यापुरी पावर सिटी दर्री धारा: 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध ऐसी सघन कार्यवाहियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।   --- कुल जप्त शराब: लगभग 171 लीटर कच्ची महुआ शराब + 6 पाव देसी मदिरा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन