Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कोरबा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट को पकड़ा।

Vivek Sahu

Fri, Oct 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत करने हेतु अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं सामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।   उक्त निर्देश के परिपालन में क्षेत्र में मुखबिर को सक्रिय किया गया था मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी रजगामार क्षेत्र में पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम बुंदेली में 58 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। थाना हरदीबाजार पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम नेवसा में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।   इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम सिरकी में 04 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।   इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध 3 स्थान पर छापे मार कार्यवाही में ग्राम चीतापाली में 500 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।   इसी प्रकार थाना बाँकीमोगरा द्वारा बलगी के डगनिया खार क्षेत्र और थाना कटघोरा के ग्राम लोतलोता और ग्राम छुरीखुर्द में जन चौपाल लगा कर सजग कोरबा के तहत नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।   इस प्रकार कोरबा पुलिस के द्वारा 9 प्रकरण में कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की। ज्ञात हो कि इस वर्ष कुल 527 प्रकरण में कुल 8852 लीटर शराब जप्त की गई है।जो पिछले वर्ष की तुलना में 23% की बढ़ोतरी है। कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन