Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कोरबा आबकारी ने 218 प्रकरणों में जप्त की 1536 लीटर शराब और 9745 किलोग्राम (बाजार मूल्य रु. 7,94,450/-)

Vivek Sahu

Wed, Jun 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) अजीत वसंत, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरया के निर्देश एवं श्री बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा निर्माण / परिवहन / विक्रय एवं अन्य प्रान्त आने से वाली मदिरा के रोकथाम आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने मुखबीर की सूचना पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की जा रही है।   जिसके अंतर्गत माह जून-2024 तक में 218 प्रकरण कायम कर 1536 लीटर शराब और 9745 किलोग्राम शराय बनाने का लाहन बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य 7,94,450/- आंका गया है। आबकारी वृत्त कोरबा शहर के प्रभारी श्री मुकेश पाण्डेय आबकारी उपनिरीक्षक मयस्टॉफ क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिलने पर नाकाबंदी किया जिसमें बाईपास रोड कदमडीह एक्टीवा वाहन में जंगल से शराब लाकर उरगा के रास्ते शहर में बेचने के लिए लाते रंगे हाथों पकड़ा गया मौके पर आरोपीया नीरा बाई पति नंदन उरगा को गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई।   मानीकपुर क्षेत्र में शराब बिकी के सूचना पर वैशाखू के घर दविश दिया गया गया। पाउचों में भरी 3.50 लीटर शराव मिलने पर आरोपी के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया । ग्राम फत्तेगंज थाना करतला में शराब बनाकर विकी किये जाने की शिकायत मुख्यालय में मिलने पर टीम ने दबिश दी जिसमें सुनीराम मन्नेवार पिता झूलसाय को प्लास्टिक के थैलीयों में विकी करने के लिए 4.50 लीटर शराब रखे हुए पाया गया । मौके पर शराब के खरीददार ग्राहक छापा पड़ने से भाग गए।   ग्राम चितापाली थाना उरगा क्षेत्र में नाला किनारे भारी मात्रा में शराब बनने की सूचना मुखबीर से मिलने पर आबकारी संयुक्त टीम ने कार्यवाही की जिसमें सुमिरित लाल पि.वंशी लाल को नाला किनारे भट्टी बनाकर शराब तैयार करते रंगे हाथों पकड़ा गया।   मौके पर 12 जरकीनों मे भरी हुई 60 लीटर शराब और 30 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ 300 किलोग्राम लाहन नाले के अंदर और आस-पास झाड़ियों में छुपाकर रखा हुआ बरामद किया गया ।   आरोपी को गिरफ्‌तार कर माननीय न्यायालय कोरबा मे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया न्यायालय के आदेश से 14 दिन रिमाण्ड पर जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया ।   हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में शराव रोकथाम की सूचना ग्रामीणों के कलेक्ट्रेट में दी थी।   जिस पर आबकारी ने कार्यवाही किया रामेश्वर के घर दविश देने पर 3.50 लीटर शराब बेचने के लिए तैयार रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी रामेश्वर पिता रामनारायण के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती दीपमाला नागदेव ने पंजीबद्ध किया गया । दर्री क्षेत्र के नदियाखार प्रगति नगर में उधव राव केवंट पिता सलगू राम के द्वारा अपने घर से अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी विभाग को मिली इस पर छापामार कार्यवाही में 4.2 लीटर शराब बरामद होने पर आरोपी पर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। करतला थाना क्षेत्र के हिंगनझरिया में जगमोहन पिता पिताम्बर द्वारा लगातार शराब पाउच बेचने की शिकायत विभाग को मिली इस पर दबिश टीम ने छद्‌म केता के माध्यम से खरीदी करवाई जिसमें जगमोहन ने आधा लीटर शराब 100/- लेकर बिक्री किया । इस पर टीम ने तत्काल उसके घर पर छापामारा और 4 लीटर शराब बरामद कर प्रकरण दर्ज विवेचना में लिया । उपरोक्तानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही किया जाकर आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी जिला-कोरबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन