Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कोरबा आबकारी विभाग ने शराब बेचते पाए जानें पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Vivek Sahu

Thu, Jan 18, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान): कोरबा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री अजीत बसंत के निर्देश एवं श्री सौरभ बरशी, सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा निर्माण/परिवहन/विकय एवं अन्य प्रान्त आने से वाली मदिरा के रोकथाम व अन्य आबकारी अपराधों पर नियंत्रण स्थापित सतत कार्यवाही की जा रही है. आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीम मुखबीर की सूचना पर आकस्मिक दबिश दी. जिसमें आबकारी वृत्त कोरबा शहर के प्रभारी श्री मुकेश पाण्डेय आबकारी उपनिरीक्षक मयस्टॉफ क्षेत्र में दिनांक 16.01.2024 को आरोपी चन्द्रभवन आ. महेशराम निवासी ग्राम कदमडीह थाना रामपुर से 9.500 लीटर महुआ शराब एवं आबकारी वृत्त कोरबा दक्षिण अंतर्गत कर्रानाला थाना उरगा में नाला के पास भारी मात्रा में महुआ शराब निर्माण की सूचना पर मौके से 40 लीटर महुआ शराब एवं 500 किलोग्राम लाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत अजमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया । इसी तरह प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीपमाला नागदेव आबकारी वृत्त दर्रीगेवरा मयस्टॉफ दिनांक 16.01.2023 को ग्राम गन्दई पखना पारा थाना हरदीबाजार में आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गई।   आरोपी हरियर दास आ. स्व.मनहरण दास के के से 60 लीटर महुआ शराब जप्त होने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया । 110 लीटर शराब और 500 किलो लाहन शराब बनाने का सामान जप्त। दो आरोपी कोर्ट से रिमांड पर जेल भेजे गए। उक्त कार्यवाही श्री मुकेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती दीपमाला नागदेव आबकारी उपनिरीक्षक, कार्यपालिक स्टॉफ श्री संजय गुप्ता मुख्य, शिव वैष्णव, नगर सैनिक पवन राजवाड़े एवं अन्य सहकर्मी में पूर्ण की गई ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन