Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कांग्रेस के न्याय पत्र में सर्वांगीण विकास की गारंटी : ज्योत्सना

Vivek Sahu

Fri, Apr 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों की जरूरतों को समझ कर न्याय पत्र तैयार किया है। इस न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी में सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है।   कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनते ही गरीब महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। देशभर के किसानों का कर्जा माफ होगा। सांसद ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। भाजपा 10 साल से विकास के नाम पर झूठ बोलती आ रही है।   10 साल से वो सिर्फ विकास कह रहे है, लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। लूट-लबारी का काम कांग्रेस का नहीं है। हम मजदूरों, गरीबों, किसानों, महिलाओं के साथ न्याय करेंगे, इसका विश्वास दिलाते हैं।   https://youtu.be/URc3Kge-B68?si=XBROcfLdsG3Rq8Rw     पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चोटिया, केराझरिया, पुलालीकला, सिल्ली, परसदा, शिवपुर आदि गांवों में जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।   मतदाताओं को जागरूक भी कर रहीं सांसद गांवों में जगह-जगह सभा के दौरान सांसद द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।   https://youtu.be/wpPuB-0zFQs?si=vxh85JotyuqoPVjd   वे मतदाताओं को बता रही है कि इस बार बूथ में 2 मशीन लगेगी। बटन दबाने के बाद पर्ची भी देखना है। अगर कुछ ठीक न लगे और पर्ची में फर्क आए तो तुरंत मतदान अधिकारी को बताना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन