: माँ सर्वमंगला का दर्शन कर जन-संपर्क पर निकले- जयसिंह अग्रवाल
Vivek Sahu
Mon, Oct 16, 2023
कोरबा शहर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को जयसिंह अग्रवाल सपत्निक रेणु अग्रवाल के साथ माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
पूजा अर्चना के बाद श्री अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क पर निकल पड़े। उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल को 15 अक्टूबर को विधिवत रूप से कोरबा विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया हैं। जनसंपर्क के माध्यम से अपना चुनाव प्रचार अभियान भी प्रारंभ कर दिया हैं।
इस अवसर पर मयंक पाण्डेय, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन