Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: शत-प्रतिशत अनुपातिक चावल जमा न कराए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध होगी कार्यवाही

Vivek Sahu

Tue, Nov 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग का कार्य जिले के 104 पंजीकृत राईस मिलरों के द्वारा किया जा रहा है। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा हेतु जिले के राईस मिलरों के द्वारा उठाए गए धान की मात्रा 1,97,796.16 मीट्रिक टन के विरुद्ध जमा हेतु अनुपातिक चावल की कुल मात्रा 1,33,758.38 मे. टन चावल जमा किया जाना है। उक्त अनुपातिक चावल के विरूद्ध के विरूद्ध जिले के राईस मिलरों द्वारा दिनांक 25.11.2024 की स्थिति में कुल 1,31,749.25 मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है तथा 2,009.12 मीट्रिक टन चावल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा हेतु शेष है।   उक्त शेष मात्रा जिले के 25 राईस मिलरों के द्वारा जमा किया जाना है जिसमें से कोरबा क्षेत्र के 13 राईस मिल एवं कटघोरा क्षेत्र के 12 राईस मिल संचालकों अनुपातिक चावल जमा नही किए जाने के कारण कलेक्टर द्वारा पत्र क्रमांक 1765 / खाद्य / धान उर्पा./ 2024 कोरबा, दिनांक 25.11.2024 के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।   राईस मिलरों का उक्त कृत्य छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिकाओं का स्पष्ट उलंघन है, जिस अनुक्रम में निर्धारित समयावधि के भीतर शत-प्रतिशत अनुपातिक चावल जमा न कराए जाने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन