Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: छ.ग. प्रंांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय ।

Vivek Sahu

Sat, May 3, 2025
छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन की द्वितीय कार्यकारिणी 2025 की एक बैठक भिलाई, खुर्सीपार के अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुई जिसमे प्रदेश भर के लगभग 200 से अधिक की संख्या में समस्त जिलों के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक महेन्द्र सक्सेंरिया, जयदवे सिंघल, प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी कोरबा, प्रांतीय अण्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू अग्रवाल बिलासपुर, सुनील रामदास रायगढ़, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंकज कीर्तुका दुर्ग, संगठन की महिला अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, संगठन के युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया की गरिमामय उपस्थिति थी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा हुई एवं अनेको योजनाओं को समाजहित में किये जाने हेतु निर्णय लिये गये।   सर्वप्रथम समाज के विभिन्न 18 क्षेत्रों में कार्य किये जाने हेतु 18 आयोगों की स्थापना की गई जिसमें से 10 आयोगों के संयोजक बैठक में घोषित कर दिये गये है जो अपने अपने जिलो एवं ग्राम में अपनी अपनी समितिसॉ गठित कर संगठन का कार्य करेगें। संगठन के द्वारा 21 सदस्यो की एक कमेटी ’’ अग्र पंचायत ’’ की स्थापना की गई एवं इस पंचायत का प्रमुख कार्य समाज में होने वाले परिवारिक समस्याओं को अदालत एवं कोर्ट पहुॅचने के पूर्व आपसी समझ के साथ समाज में ही सुलझाने का है ताकि परिवारिक कलह को अधिक बढ़ने के पूर्व समाप्त किया जा सके एवं परिवार के नाम को भी बदनाम होने से रोका जा सकें।   किसी भी समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को जो निर्धन है किन्तु उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है उन्हे शिक्षा ़़़़़़़़़़़़़़़़़ऋण योजना के अंतर्गत संगठन की ओर से 2 लाख रूप्ये तक ़ऋण देकर उच्च शिक्षित करने की योजना है एवं इस ़़़़़ऋण की विशेषता यह है कि इस पर किसी प्रकार का ब्याज नही लिया जायेगा। संगठन ने अग्रवाल समाज की राजनीति में होने वाली उपेक्षा से अपनी नाराजगी व्यक्त की है तथा राजनीति में समाज की भूमिका अहम हो इस पर जोर दिया है। संगठन के द्वारा इस बैठक में विवाह पूर्व होने वाले प्री वेडिंग शूट को बंद किये जानेे तथा प्री वेडिंग शूट एवं विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चो को रोके जानेे हेतु निर्णय लिया।   भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज कि निःषुल्क मूर्ति प्रदान करने कि योजना बताई गई 50 प्रतिशत अनुदान पर एमुलेन्स कि योजना भी बताई गई।   संगठन ने बुजुर्गो हेतु चौपाल की योजना बनाई है ताकि इस चौपाल के माध्यम से बुजुर्ग एक स्थान पर एकत्रित होकर धार्मिक कार्य व अन्य सामाजिक कार्य कर अपना समय व्यतीत कर सके। मंगल परिणय योजना के अंतर्गत संयोजिका शोभा केडिया ने बताया कि उनके द्वारा समाज के तलाकशुदा लोगो के लिये पुनर्विवाह योजना से अब तक लगभग 800 लोगो का विवाह कर उनको एक नई जिंदगी प्रारम्भ करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसी प्रकार संगठन की महिला अध्यक्षा गंगा अग्रवाल ने अपने प्रतिवेदन मे महिला विंग द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की एवं संगठन के सुवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया ने युवा इकाई द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मे ंचेयरमेन अशोक मोदी ने पूरे प्रदेश भर से प्रधारे समस्त सदस्यों, अतिथियो का, कार्यक्रम के प्रयोजक अग्रसेन सेवा समिति खुर्सीपार भिलाई के पदाधिकारियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन