Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: श्री श्याम अरदास संकीर्तन का भव्य आयोजन प्रतीक्षा बस स्टैंड जमनीपाली में 25 नवंबर को,आज निकाली गई निशान यात्रा

Vivek Sahu

Sat, Nov 25, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) विगत दो वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सेवादार परिवार दर्री जमनीपाली द्वारा श्री श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन 25 नवंबर 2023 शनिवार की शाम 7 :00बजे से प्रतीक्षा बस स्टैंड साडा कॉलोनी जमनीपाली में किया गया है ।   जिसमें मयंक अग्रवाल- पंजाब,मारुति नंदन शर्मा- बरेली, अभिषेक गर्ग- शक्ति से कोरबा की जमनीपाली पावन धरा में पधार कर बाबा को रिझाने अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं भजन संध्या में इनका साथ कोरबा जिले जमनीपाली साडा कॉलोनी निवासी बाबा श्याम के नन्हीं लाडली द्वय आषी- अमिषी उपाध्याय भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के सामने अपनी हाजिरी लगाएंगे। जिसके लिए भजन संध्या के पूर्व शाम 4 :00 बजे दुर्गा पंडाल दर्री से दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर एनटीपीसी गेट तक भक्तों के द्वारा हाथों में निशान लेकर भव्य निशान यात्रा निकाली गई जिसमें उप नगर क्षेत्र दर्री के भक्त गण बढ़ चढ़ कर शामिल हुए। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया भजन संध्या में बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया जाएगा तथा भक्तों के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था की गई है। श्री श्याम सेवादार परिवार दर्री जमनीपाली के सदस्यों ने सभी श्याम भक्तों से 25 नवंबर के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हो कर पुण्य के भागीदार बनने आमंत्रित किया है। निशान यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था व्यवस्थित करने में दर्री पुलिस की विशेष सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन