Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।

Vivek Sahu

Tue, Feb 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 25/02/2024 को थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया ।   जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करते हुए 04 प्रकरणों में कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त कुल 04 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया। कोरबा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, रखना एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध किया गया कार्यवाही:- थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत बजरंग चौकड़ी दीपका से 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब को किया गया जप्त। चौकी रजगामार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओमपुर से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भांठापारा से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।   ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया, 90 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन