Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: विजय दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल कोरबा द्वारा खिचड़ी भोग का वितरण ।

Vivek Sahu

Wed, Dec 18, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) विजय दिवस के अवसर पर बजरंग दल, कोरबा के कार्यकर्ताओं (बजरंगियों) द्वारा देश की एकता और विजय के प्रतीक इस महत्वपूर्ण दिन को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया।   इस उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।   कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना और देश के वीर सैनिकों के शौर्य को स्मरण करना था, जिनके बलिदान और साहस के कारण 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। विजय दिवस पर यह आयोजन देशभक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।   बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को अपने वीर सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। खिचड़ी भोग का वितरण कर जरूरतमंदों और आम नागरिकों को भोजन कराना सेवा और समर्पण की भावना का परिचायक है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।   बजरंग दल, कोरबा सम्पर्क: राणा मुखर्जी जिला संयोजक बजरंग दल फोन नंबर: 9827952504

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन