Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: दीपका पुलिस द्वारा दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह पर की गई कार्यवाही।

Vivek Sahu

Tue, Dec 24, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।   इसी क्रम में दीपका खदान से पिछले दो दिनों से कोयला चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी सुरक्षा अधिकारी दीपका परियोजना द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि पिछले दो दिनों से दीपका खदान से कोयला बाहर भेजने के लिए चोरी किया जा रहा है और उसे रैकी, दर्रा खाँचा, चैनपुर के आसपास डंप किया जा रहा है।   उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के दिशा निर्देश पर दीपका पुलिस द्वारा उपरोक्त पांचो आरोपियों को पकड़ा गया और बाहर भेजने के लिए अलग-अलग स्थानों में डंप करके रखे पांच टन कोयला को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।   5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी (1) नरेश यादव पिता मुकदा यादव उम्र 49 साल साकिन रेकी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़। (2) किशोर यादव पिता लखन यादव उम्र 46 वर्ष साकिन सरायसिंगार थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़ । (3) अनिल कुमार राठौर पिता राम नारायण राठौर उम्र 36 वर्ष सा _रलिया बस्ती थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़। (4) शत्रुहन लाल यादव पिता स सहोरिक लाल यादव उम्र 47 वर्ष सा कुम्हार मोहल्ला थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़ । (5) हरनारायण यादव पिता भगत राम यादव उम्र 43 वर्ष सा रेकी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छत्तीसगढ़।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन