Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: दीपका पुलिस द्वारा NTPC कंट्रोल रूम सीकरी के कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह पर की गई कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sun, Dec 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में NTPC कंट्रोल रूम सीकरी से 150मीटर कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी राजन पिता वर्जिश निवासी सिचाई कॉलोनी रायपुर द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 20/12/2024 की रात्रि को NTPC कंट्रोल रूम सीकरी लोडिंग पॉइंट से 150 मीटर कॉपर वायर को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है।   उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी के मशरूका को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी (1) संजय चौहान पिता इतवार सिंह चौहान उम्र 26 साल साकिन जमनीमुडा थाना पाली जिला कोरबा। (2) राकेश चौहान पिता प्यारे लाल चौहान उम्र 22 साल साकिनन जमनीमुड़ा थाना पाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन