Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्री हसदेव नहर में मिली लाश।

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) : घर से दो दिन पहले सुबह टहलने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, इस बीच महिला की लाश प्रगति नगर के समीप नहर के गेट नंबर 3 में फंसी मिली। उसके शव को नगर सेना के गोताखोरों ने बाहर निकाला। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दर्री थानांतर्गत अमन नगर में बबलू गुप्ता निवास करता है,उसकी 35 वर्षीय पत्नी सुरेश्वरी गुप्ता प्रतिदिन सुबह टहलने जाती थी। वह दो दिन पहले भी सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने निकली, इसके बाद नहीं लौटी। परिजन पतासाजी करते नहर के समीप पहुंचे तो चप्पल और कपड़े पड़े मिले। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन उसकी तलाश में लगे थे । इसी बीच मंगलवार की सुबह कुछ लोगों की नजर प्रगति नगर के समीप नहर के गेट नंबर 3 में फंसी किसी महिला की लाश पर गई। जिसकी पहचान मौके पर पहुंचे परिजनों ने सुरेश्वरी के रूप में कर ली। सूचना मिलते ही दर्री पुलिस घटनास्थल पहुंची।पुलिस ने पानी के तेज बहाव से शव को बाहर निकालने नगर सेना के रेस्क्यू टीम को अवगत कराया। नगर सेना के गोताखोरों ने मौके पर पहुंच मृतिका के शव को बाहर निकाला। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन