Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: चोरी एवं नकबजनी के मामले में दर्री पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Vivek Sahu

Sat, Jun 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.04.24 को प्रार्थी विवेक सिंह पिता भोला सिंह उम्र 24 वर्ष दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 19.04.2024 की रात्रि मे कोई अज्ञात चोर द्वारा घर घुसकर लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल कीमती 25,000 रू.को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 457, 380 भादवी पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था, एवं दिनांक 24.05.24 को प्रार्थी राजाराम पाण्डेय पिता वैदांतिशरण पाण्डेय उम्र 50 वर्ष पता F/1090 एचटीपीएस कालोनी दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कोई अज्ञात चोर द्वारा NTPC गेट स्थित मंदिर का ताला टूटा एवं मंदिर मे रखे 03 दान पेटी का ताला टूटने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिध्दार्थ तिवारी (भापुसे) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान (रा.पु.से) तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी दर्री उपनिरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर माल मुल्जिम का पतासाजी की जा रही थी। घटना स्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पे लगातार पतासाजी की जा रही थी, कि दिनांक 06.06.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लैपटोप बेचने कि फिराक मे ग्राहक खोज रहा है।   जिस पर पुलिस द्वारा ग्राहक बन कर उक्त आरोपी को धर दबोचा गया। जिसने अपना नाम कृष्णा मरकाम उर्फ़ किस्सू उम्र 19 वर्ष पता गोंड मोहल्ला अयोध्यापुरी थाना दर्री बताया गया को पकड़कर थाना लाया गया।   पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उपरोक्त दोनों चोरी की घटना को स्वीकार किया। चोरी की समान को छुपा कर कुछ दिन के लिये अपने मामा घर जाना, और मामला शांत होने पर आकर चोरी के सामान को बेचकर बाहर जाने की बात बतायी, आरोपी के कब्जे से अपराध क्रमांक 119/24, 124/2014 धारा 457,380 भादवि में - लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल एवं नकदी रकम जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश जाता गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री उपनिरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजयदान लकड़ा, आरक्षक ओमप्रकाश निराला, गजेन्द्र राजवाड़े, संजय कश्यप, जागेश्वर भैना एवं सैनिक हिमांशु तिवारी का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन