Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: कोरबा के पाली परसदा में पकड़ाया मगरमच्छ-वनविभाग ने पानी में छोड़ा

Vivek Sahu

Sat, Oct 1, 2022
    कोरबा| कोरबा के पाली विकासखंड के परसदा गांव में 7 फ़ीट लंबा एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में घुस आया। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत करके इसे काबू में किया और खूंटे से बांध दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद मगरमच्छ को खूंटाघाट के जलाशय में आजाद कर दिया गया। दरअसल मगरमच्छ भटककर आबादी क्षेत्र में आ पहुंचा था। जिसे पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया। विकासखंड पाली के अंतर्गत ग्राम परसदा में यह मगरमच्छ अपने लिए सुरक्षित पनाह की तलाश करते भटकता देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद उसको वन विभाग के द्वारा उचित स्थान पर छोड़ा गया। परसदा के दमदमा चौक, कन्धहाखार के आस-पास के 4 तालाब हैं। जिनमें बंधिया, कन्धहा, मगरा तालाब, हनुमान बांध शामिल हैं। समय-समय पर इन तालाबों में मगरमच्छ दिख जाते हैं। खूंटाघाट जलाशय में पाली विकासखंड के कई नदी-नालों से पानी जाता है। बांध के तटवर्ती इलाकों के ग्रामों में तालाब भी हैं यहां इन्हीं नदी-नालों के माध्यम से मगरमच्छ अक्सर गांव के तालाब या खेतों में पहुंच जाते हैं। खूटाघाट बांध के समीप डुबान क्षेत्र के ग्राम परसदा के हनुमान बांध में भी कुछ मगरमच्छ हैं। जो गाहे-बगाहे निकल आते हैं। बीती रात रिमझिम बारिश में शिकार की तलाश में निकला एक मगरमच्छ गांव की बस्ती में घूमने लगा। जिसे कुछ ग्रामीणों ने देख लिया और बड़ी अनहोनी टल गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन