Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: सत्ता के लिए कांग्रेस किसी हद तक जा सकती है, आपातकाल से बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है : लखन लाल साहू

Vivek Sahu

Wed, Jun 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) 25 जून 1975 को भारत के लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय आपातकाल की बरसी के अवसर पर कोरबा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।   इस संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू मुख्य वक्ता एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही और सत्तालोलुपता का प्रदर्शन करते हुए 25 जून, 1975 को देश पर आपातकाल थोपकर न केवल लोकतंत्र की हत्या की, अपितु भारतीय संविधान का खुलेआम मखौल भी उड़ाया था। बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय लोकतंत्र के उसी काले अध्याय से रू-ब-रू कराते हुए 'आपातकाल का काला दिवस' मनाकर संविधान और लोकतंत्र के नाम पर देश में पाखंडपूर्ण राजनीति कर रही कांग्रेस के इस इस कलंकित राजनीतिक चरित्र से परिचित कराने का बीड़ा उठाया है। बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू ने कहा कि सन 1975 में देश पर आपातकाल थोपकर तत्कालीन इंदिरा सरकार ने जिस प्रकार से लाखो निरपराध लोगों को जेल में डाला, न्यायपालिका और मीडिया के अधिकारों को नियंत्रित करने का काम किया, अपने विरोधियों को जेल में डालकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया, आज 50 साल बाद यह देश उस काला दिवस को न तो भूल पाया है और न कभी भूल पाएगा।   छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने का काम करती रही है और आज भी कांग्रेस अपने इसी राजनीतिक चरित्र के साथ राजनीति कर रही है। कांग्रेस को न तो देश के संविधान पर भरोसा है और न ही देश की संवैधानिक संस्थाओं पर। सत्ता हासिल करने और उस पर काबिज रहने के लिए, अपने राजनीतिक सत्ता-स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने हमेशा संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर उसे तोड़ने का काम किया है। यह कांग्रेस का इतिहास रहा है कि 90 से अधिक बार राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम भी कांग्रेस ने किया है। संविधान और संवैधानिक प्रावधानों का दुरुपयोग करके दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न कर सके, इसके लिए भाजपा ने जन-जन को जागरूक कर देश को एक बार फिर आपातकाल के अन्याय, अत्याचार और ज्यादतियों के बारे में बताने के लिए 25 जून को पूरे जिला मुख्यालय में आपातकाल का काला दिवस मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला महामंत्री श्री टिकेश्वर राठिया, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन