Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: सतरंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन में लगे AC में घुस कर बैठा था common Cat snake, लोगों की नज़र पड़ी तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Sun, Aug 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में स्थित सतरंगा पर्यटन स्थल में उस समय लोग डर से कांप गए जब कैंटीन में लगे AC में एक अजीबों गरीब सांप दिखाई दिया, यहां प्रति दिन के भाती लोग खूबसूरत नजारे को निहारने के साथ आनंद के लिए पहुंचे थे और रेस्टोरेंट में खाने के लिए बैठें थे।   तभी कुछ पर्यटकों की नज़र एसी में पड़ी तो लोग खाना तो दूर उस जगह से बाग खड़े हुए फिर इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया और बताया गया की एक अजीबों गरीब दिखने वाला सांप सतरंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन में AC बैठा हैं । जिसके कारण पर्यटन डरे हुए हैं जिस पर जितेंद्र सारथी ने थोड़ी देर में टीम को भेजने की बात कही तब तक नजर रखने को कहा साथ ही दूरी बनाए रखने को भी कहा । आखिरकार कुछ घंटों बाद रेस्क्यु टीम के सदस्य राकेश और राजू सतरंगा पहुंचे और बड़ी सावधानी से सांप को AC से बाहर निकाला साथ ही सभी को बताया गया कि यह सांप common cat snake हिंदी में सामान्य बिल्ली सांप कहते हैं फिर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।   तब जाकर लोगों ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया , जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया आम तौर पर लोग सांपों को पहचान नहीं पाते जिसके कारण बहुत ज्यादा डर जाते हैं, जब की ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते जानकारी के अभाव में लोग डर जाते हैं।   जब भी ऐसा कोई सांप दिखे उसको मारे नहीं बल्कि हमारी संस्था को सूचित करें ताकि लोगों को बचाने के साथ खूबसूरत ऐसे जीवो को हम बचा पाने में कामयाब हो सके। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन