Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: जिले में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का हुआ शुभारंभ महापौर श्री प्रसाद और महिला आयोग सदस्य श्रीमती उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

Vivek Sahu

Sat, Dec 17, 2022

कोरबा जिले में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को महापौर श्री राज किशोर प्रसाद और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज हरी झंडी दिखाकर विकासखंडों में प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। यह रथ जिले के 60 जगह पर 15 दिवस तक जन जागरूकता का कार्य करेगी। इस रथ में एलईडी टीवी के माध्यम से महिलाओं से जुड़ी विषय पर पिक्चर, महिला आयोग की योजना, आवेदन प्रक्रिया, भ्रूण हत्या, कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा कानून आदि विषयों के बारे में बताया जाएगा। इस रथ में महिला आयोग के कार्याे से संबंधित विषय पर पम्पलेट वितरण एवं शिकायत पेटी भी रखा गया है। जिसमे महिलाएं अपने शिकायतों को प्रचार प्रसार के दौरान उस पेटी में डाल सकती है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री गजेंद्र देव सिंह जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री दया दास महंत जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्री मनोज अग्रवाल परियोजना अधिकारी कटघोरा, संरक्षण अधिकारी घरेलू हिंसा (नवा बिहान ) श्रीमती रजनी मारिया, जिला समन्वयक अनिल देवांगन, शिव शर्मा, ग्रामीण एवं शहरी परियोजना के समस्त पर्यवेक्षक, शखी वन स्टॉप के कार्यकर्ता, एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन