Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: पाली महोत्सव में बालको की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने परोसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन।

Vivek Sahu

Fri, Feb 28, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पाली महोत्सव में बालको की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पारंपरिक स्वाद और स्थानीय व्यंजनों की खुशबू ने महोत्सव में सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। आंगतुकों को स्वाद के साथ अपने पांरपरिक व्यंजन का लुत्फ लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।   स्वं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के इस प्रयास ने ना केवल छत्तीसगढ़ी खानपान को बढ़ावा दिया बल्कि अपने आत्मनिर्भरता के सफर को भी मजबूती दी है। इसके अलावा प्रदर्शनी में स्टॉल के माध्यम से बालको के सामुदायिक विकास कार्यों व एल्यूमिनियम उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कंपनी के आत्मनिर्भर भारत में एल्यूमिनियम उत्पादन के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, महिला सशक्तितरण, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना विकास संबंधी कई परियोजनाओं की जानकारी दी। महोत्सव में खूबसूरत पारंपरिक थीम के साथ सजाए गए स्टॉल्स मेले में आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन में आए अतिथियों और दर्शकों ने महिलाओं के प्रयास की प्रशंसा की और उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाए गए कदम की सराहना की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन