Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर संजू देवी राजपूत पहुंचे वृद्धा आश्रम – बुजुर्गों का श्रीफल–शाल से हुआ सम्मान।

Vivek Sahu

Fri, Aug 29, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )सर्वमंगला मंदिर परिसर स्थित प्रशांति वृद्धा आश्रम में नव दृष्टि समाज सेवी संस्था द्वारा गुरुवार को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन आश्रम के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में और नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे।   समारोह में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का संस्था पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात श्री मोदी ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का श्रीफल और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।   बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति : गोपाल मोदी।   आश्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री गोपाल मोदी ने कहा— "बुजुर्गों की सेवा करना भगवान की सेवा करने के समान है। वे हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं। इस महान कार्य के लिए मैं नव दृष्टि समाज सेवा संस्थान को बधाई देता हूँ और यहां रह रहे सभी वृद्ध जनों के सुखद जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूँ।" आयोजन समिति ने जताया आभार। कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रमुखों ने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। विशिष्ट जनों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, रामशंकर साहू, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, कृष्णा राठौर, उमेश यादव सहित संस्था से जुड़े सदस्य, बुजुर्गजन और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण संवेदनशीलता, सेवा भाव और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।   बुजुर्गों ने सम्मान पाकर प्रसन्नता जताई और नव दृष्टि समाज सेवी संस्था के इस कदम की सराहना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन