: कुसमुंडा खदान में युवक की मिली जली हुई लाश,मचा हड़कंप
Vivek Sahu
Tue, Jun 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले के कुसमुंडा खदान में एक व्यक्ति की जली हुई लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है की कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे शव मिला है। शव बुरी तरह से झुलसा हुआ है।
खबर के फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट से उसकी पहचान जपेली निवासी कपूरदास के रूप में हुई है।
फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंच रही है,मृतक घटना स्थल पर क्या करने पंहुचा था..??
घटना कैसे हुई इसकी जांच का विषय है। वहीं सूत्र बताते है की युवक यहां केबल चोरी करने आया था, ट्रांसफार्मर में लगे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
फिलहाल यह जांच का विषय है की यह अकेला था या इसके साथ और भी अन्य साथी थे।
बाइट : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदय भान सिंह चौहानTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन