Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: Breaking : केंद्रीय गृहमंत्री के आमसभा स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर तानाशाही निकलवाए जा रहे जैकेट्स, सुरक्षाकर्मियों से मीडियाकर्मियों की हुई तीखी बहस, अंततः जीते मीडियाकर्मी, कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं का आलम

Vivek Sahu

Sat, Jan 7, 2023

कोरबा, 07 जनवरी । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरबा में आयोजित आमसभा में भाजपा जिला संगठन एवं पुलिस की लचर एवं तानाशाही व्यवस्थाओं की वजह से आम जनता से लेकर मीडियाकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिना पूर्व सूचना कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे आम जनता एवं मीडियाकर्मियों के जैकेट उतरवाए गए।

मीडियाकर्मियों की सुरक्षाकर्मियों से इस मनमानी को लेकर तीखी बहस हुई। किसी तरह उच्च अधिकारियों के पटाक्षेप के बाद मामला शांत हुआ व रायपुर व कोरबा के मीडियाकर्मियों को जैकेट के साथ अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। मीडियाकर्मियों ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की ।

वीवीआईपी के कार्यक्रम में काले कपड़ों के प्रवेश को विरोध के तौर पर देखा जाता है। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी ऐसे व्यक्तियों को प्रवेश नहीं देते। उसमें भी कई मौकों पर जानकारी अभाववश काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम स्थल में पहुंच चुके इक्के दुक्के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने दिया जाता रहा है।

लेकिन कोरबा में 7 जनवरी को अन्य कलर के जैकेट लगाकर पहुंचे आम जनता से लेकर मीडिया कर्मियों के जैकेट ज़बरदस्ती उतरवाई गई। रायपुर से प्रसिद्ध न्यूज चैनल के रिपोर्टर को इस तानाशाही से अपमानित होना पड़ा। स्थानीय मीडिया ने भी इसकी आलोचना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन