Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का जोरदार स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

Vivek Sahu

Sat, May 3, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी कोरबा कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।   इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा और मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने श्री गोपाल मोदी से संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विशेष बातचीत की। इन नेताओं ने कोरबा जिले में भाजपा की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु रणनीतिक सुझाव भी दिए।   अन्य प्रमुख उपस्थित कार्यकर्ताओं में शामिल थे: संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अविनाश केशरवानी, डेकरेण्ट देवांगन, विनोद जैसवाल, अनुराग धुलानी, परविंदर सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), युगल किशोर केवट (पार्षद), अमी लाल चौहान, संजीव सिंह और शिव चंदेल विशाल सचदेवा सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ, मालाओं और जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।   इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान संगठन के आगामी कार्ययोजना, नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आने वाले चुनावों की तैयारी को लेकर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया गया। श्री मोदी ने सभी को पार्टी की रीति-नीति और सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।   कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित में सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन