Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: नारायणी सेना समिति कोरबा द्वारा भक्तिमय संकीर्तन आयोजन।

Vivek Sahu

Thu, Jan 30, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )नारायणी सेना समिति कोरबा द्वारा 27/28 dec 2025 को नमो नारायणी उत्सव कराना तय किया गया है।   उसके प्रचार हेतु 13 संकीर्तन करने का निश्चय किया है ताकि घर घर दादीजी की महिमा का बखान हो सके इस हेतु पहला संकीर्तन कोरबा के दादीजी के प्राचीन मंदिर श्री पंचदेव मंदिर में बहुत ही भावपूर्ण रूप से किया गया।   हर घर नारायणी का प्रण लिए हुए नारायणी सेना समिति कोरबा द्वारा दूसरा संकीर्तन का आयोजन दादीजी के भक्त श्री राकेश अनीता सिंघल जी के घर डी डी रोड कोरबा में 28/01/2025 को सफलता पूर्वक किया गया।   इस पवित्र अवसर पर 100-110 भक्तजन उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर हुए।   इस कीर्तन का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है।   कीर्तन का संचालन श्री अमित अग्रवाल, श्री ऋतुराजअग्रवाल ,श्रीमती लीना अग्रवाल , श्रीमती गिरजा सुलतानिया , श्रीमती अर्चना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा मोदी , श्री सत्यम अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने मधुर भजनों से वातावरण को दादीमय बना दिया।   नारायणी सेना समिति सभी भक्तों का आभार व्यक्त करती है और आशा करती है कि हर घर नारायणी वाला संकल्प पूरा कर सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन